सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोज 50 रुपए का क्रिप्टो में निवेश भी बना सकता है करोड़पति,नए निवेशकों के लिए निवेश का ये तरीका सबसे फायदे वाला

 


फर्स्ट टाइम इन्वेस्ट करने वालों के लिए क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करने के लिए सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) सबसे अच्छा तरीका है. एक साथ निवेश से अच्‍छा है कि क्रिप्‍टो करेंसी में धीरे-धीरे निवेश किया जाए. एसआईपी(सिप) से रिस्क को कम किया जा सकता है. क्रिप्‍टोकरेंसी में उतर चढ़ाव कुछ ज्‍यादा ही होती है, इसलिए यहां हानि होने की संभावना भी ज्‍यादा होती है.

क्रिप्‍टो करेंसी में भी थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्ट आपको करोड़पति बना सकता है. ऐसा हुआ हो भी चूका है. उदाहरण  के लिए जिस इन्वेस्टर ने आज से 5-6 साल पहले डोज़कॉइन (Dogecoin) में रोज 50 रुपये का इन्वेस्ट किया, आज वह करोड़पति बन चूका है. इसलिए आपका भी मन क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश का है, लेकिन इसमें होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर घबराहट हो रही है तो आपको SIP के जरिए क्रिप्‍टो की दुनिया में आना चाहिए.

ये बेनिफिट है SIP का

फाइनेंसियल एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के अवसर, Alliance School of Business में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनय अस्थाना का बताना है कि SIP का सबसे बड़ा बेनिफिट यह है कि इसमें बाजार में टाइमिंग को लेकर किसी तरह की प्रॉब्लम नहीं होती. क्रिप्टो में ट्रेडिशनल एसेट क्लासेस की तुलना में कई गुना ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है. यह क्रिप्टो एसेट्स में इन्वेस्ट के लिए SIP के समर्थन का एक मजबूत तर्क है.

Clear के फाउंडर और CEO अर्चित गुप्ता का भी कहना है कि SIP क्रिप्‍टोकरेंसी में इन्वेस्ट का सबसे बढ़िया तरीका है. कई प्लेटफ़ॉर्म आपको केवल 50-500 रुपये प्रति किश्त के साथ क्रिप्टोकरेंसी में SIP शुरू करने की परमिशन देते हैं. इसके अलावा, कई निवेशक साप्ताहिक या मासिक किश्त के विकल्प के बजाय, दैनिक SIP का विकल्प चुनते हैं, क्योंकि एक महीने की समय के भीतर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव हो सकता है.

50-100 रुपये के इन्वेस्ट से भी काफी रिटर्न

किसी क्रिप्टो इन्वेस्टर ने अगर आज से 5 साल पहले डोज़कॉइन में 50 रुपये रोज की एसआईपी शुरू की होगी तो उसका अभी तक कुल निवेश 91,300 रुपये का होगा. यह निवेश अब तक कुल 1 करोड़ 3 लाख 15 हजार 921 रुपये हो गया है. इस तरह से इन्वेस्टरस को लगभग 11,198% का रिटर्न मिला है. अभी डॉजकॉइन की कीमत 13.1 रुपये है.

डोज़कॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने वीकली सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) करने वालों को भी धनवान किया है. अगर किसी ने आज से 5 साल पहले 350 रुपये की वीकली SIP शुरू की होती तो उसका कुल इन्वेस्ट आज की तारीख में 91,000 रुपये का होता. वहीं, निवेशक (Crypto Investor) को 11,193 परसेंट का रिटर्न मिला होता. आज के समय में डॉजकॉइन क्रिप्टो की वैल्यू 13.1 रुपये हैं जिसके हिसाब से निवेशक के इन्वेस्ट की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक होती.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...