सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ethereum whales लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शीबा इनु की कीमत में गिरावट के बाद खरीदें इथेरियम व्हेल्स ने 1.6 लाख करोड़ टोकन

 एथेरेयम व्हेल्स ने शिबा इनु में बड़ा पर्चेज किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक खरीदे गए शिबा इनु टोकनों की ये संख्या 1.6 ट्रिलियन यानि कि लगभग 1.6 लाख करोड़ है। क्रिप्टोकरेंसी में किसी टोकन की कीमत बढ़ने के साथ-साथ किसी टोकन की कीमत में गिरावट आना भी बहुत महत्वपूर्ण घटना होती है। कीमत बढ़ने से जहां निवेशकों को बड़ा लाभ मिलता है, कीमत घटने से टोकन की खरीदारी अधिक होती है, क्योंकि बड़े क्रिप्टो व्हेल्स किसी टोकन को मंदी आने पर खरीदने के लिए तैयार बैठे रहते हैं, जैसे ही टोकन मार्केट में सस्ता होता है, व्हेल्स अकाउंट्स इसे खरीद लेते हैं।  शिबा इनु के लिए एक ट्विटर यूजर @shibaplay_ की ओर से शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी में व्हेल्स ने 1.6 लाख करोड़ टोकन खरीदे हैं। इसका कारण शिबा इनु की कीमत में आई मंदी रही है। कीमत में आई 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट ने व्हेल्स को टोकन खरीदने के लिए प्रेरित किया।  शेयर किए गए डेटा के अनुसार, शिबा इनु के 50,656,885,934 टोकन व्हेल द्वारा एक ट्रांजैक्शन में खरीदे गए हैं। ये टोकन कॉइनब...