सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शीबा इनु की कीमत में गिरावट के बाद खरीदें इथेरियम व्हेल्स ने 1.6 लाख करोड़ टोकन


 एथेरेयम व्हेल्स ने शिबा इनु में बड़ा पर्चेज किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक खरीदे गए शिबा इनु टोकनों की ये संख्या 1.6 ट्रिलियन यानि कि लगभग 1.6 लाख करोड़ है। क्रिप्टोकरेंसी में किसी टोकन की कीमत बढ़ने के साथ-साथ किसी टोकन की कीमत में गिरावट आना भी बहुत महत्वपूर्ण घटना होती है। कीमत बढ़ने से जहां निवेशकों को बड़ा लाभ मिलता है, कीमत घटने से टोकन की खरीदारी अधिक होती है, क्योंकि बड़े क्रिप्टो व्हेल्स किसी टोकन को मंदी आने पर खरीदने के लिए तैयार बैठे रहते हैं, जैसे ही टोकन मार्केट में सस्ता होता है, व्हेल्स अकाउंट्स इसे खरीद लेते हैं। 

शिबा इनु के लिए एक ट्विटर यूजर @shibaplay_ की ओर से शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी में व्हेल्स ने 1.6 लाख करोड़ टोकन खरीदे हैं। इसका कारण शिबा इनु की कीमत में आई मंदी रही है। कीमत में आई 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट ने व्हेल्स को टोकन खरीदने के लिए प्रेरित किया। 

शेयर किए गए डेटा के अनुसार, शिबा इनु के 50,656,885,934 टोकन व्हेल द्वारा एक ट्रांजैक्शन में खरीदे गए हैं। ये टोकन कॉइनबेस पर खरीदे गए हैं। दरअसल, इस व्हेल ने एक नहीं, बल्कि तीन और ट्रांजैक्शनों में टोकनों को खरीदा है। इनमें क्रमश: 80,960,690, 130,204,348 और 8,756,682 टोकनों की खरीदारी की गई है। इसके अलावा बाइनैंस पर 199,999,679,531 टोकनों का एक ट्रांजैक्शन सामने आया है जिसमें ये टोकन खरीदे गए हैं। खरीद फरोख्त की इस सीरीज में 417,167,400,278 और 796,958,896,631 टोकनों के दो सबसे बड़े ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। इनकी कीमत क्रमश: 51 लाख डॉलर और 97 लाख डॉलर से अधिक की बताई गई है।  

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी ट्रेड ओपनिंग गिरावट के साथ हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000977 पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.75 प्रतिशत की गिरावट है। इस सप्ताह में यह तीसरा दिन है जब शिबा इनु की कीमत में लगातार गिरावट आई है। इसी गिरावट का फायदा उठाते हुए व्हेल्स ने टोकन में खरीद फरोख्त किया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...