अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के पिछले महीने अधिक होने से डॉलर में तेजी आई है और क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में पिछले एक दिन में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही है। बाइनैंस, कॉइनमार्किटकैप और कॉइनबेस जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 20,348 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में भी ब्लॉकचेन के अपग्रेड से पहले कमी हुई है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसकी कीमत लगभग 1,751 डॉलर और ग्लोबल एक्सचेंजों पर लगभग 1,615 डॉलर पर थी। एथेरेयम के अपग्रेड को "Merge" कहा जा रहा है। ब्लॉकचेन में बड़े बदलाव के लिए सावधानी बरती जा रही है क्योंकि एथेरेयम पर 100 अरब डॉलर से ज्यादा के DeFi ऐप्स को सपोर्ट मिलता है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के निवेशकों को भी राहत मिल सकती है। एथेरेयम माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे बिजली की अधिक खपत होती है और कार्बन इमिशन बढ़ता है।...
डाउनलोड क्रिप्टो खबर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.edgetechapps.crypto_khabar. Disclaimer: क्रिप्टो खबर द्वारा दी कोई भी जानकारी निवेश सलाह, वित्तीय सलाह, व्यापारिक सलाह या किसी अन्य प्रकार की सलाह नहीं है और क्रिप्टो खबर कभी क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और बेचने की राय नहीं देता।क्रिप्टो मार्केट उच्च जोखिमों के अधीन है इसलिए कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।