सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमेरिका में महंगाई अनुमान से अधिक होने के कारण क्रिप्टो मार्केट को लगा बड़ा झटका

  अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के पिछले महीने अधिक होने से डॉलर में तेजी आई है और क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में पिछले एक दिन में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही है। 

बाइनैंस, कॉइनमार्किटकैप और कॉइनबेस जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 20,348 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में भी ब्लॉकचेन के अपग्रेड से पहले कमी हुई है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसकी कीमत लगभग 1,751 डॉलर और ग्लोबल एक्सचेंजों पर लगभग 1,615 डॉलर पर थी। एथेरेयम के अपग्रेड को "Merge" कहा जा रहा है। ब्लॉकचेन में बड़े बदलाव के लिए सावधानी बरती जा रही है क्योंकि एथेरेयम पर 100 अरब डॉलर से ज्यादा के DeFi ऐप्स को सपोर्ट मिलता है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के निवेशकों को भी राहत मिल सकती है। एथेरेयम माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे बिजली की अधिक खपत होती है और कार्बन इमिशन बढ़ता है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि अधिकतर बड़े ऑल्टकॉइन्स में अमेरिका के महंगाई से जुड़े डेटा का असर पड़ा है। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 6.18 प्रतिशत घटा है। पिछले एक दिन में सोलाना, कार्डानो, मोनेरो, चैनलिंक, अवालांचे, ट्रोन और BNB के प्राइसेज गिरे हैं। मीम कॉइन्स डॉगकॉइन और शीबा इनु में भी गिरावट हुई है। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि महंगाई अनुमान से अधिक होने के कारण अमेरिका का फेडरल रिजर्व 21 सितंबर को होने वाली मीटिंग में इंटरेस्ट रेट 0.75 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। इससे क्रिप्टो मार्केट पर भी असर पड़ने की आशंका है। बिटकॉइन ने पिछले साल नवंबर में 67,000 डॉलर से ज्यादा का हाई बनाया था। इसके बाद से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से इसमें एक-तिहाई से अधिक की गिरावट आई है। इससे निवेशकों के साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को भी भारी नुकसान हुआ है। कुछ देशों में मार्केट रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है। चीन ने पिछले साल क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के साथ ही बिटकॉइन की माइनिंग पर भी पाबंदी लगा दी थी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...