सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिटकॉइन को करेंसी के रूप में अपनाने से इस देश की जीडीपी बढ़ी !


 

 अमेरिकी देश ‘अल सल्वाडोर' ने बीते वर्ष सितंबर में बिटकॉइन को क़ानूनी टेंडर के रूप में मान्‍यता दी थी। देश का दवा है की उसके इस फैसले से राष्ट्रीय GDP और लोकल पर्यटन विकास में बढ़ोतरी हुई है। अल सल्वाडोर के पर्यटन मंत्री मोरेना वाल्डेज के मुताबिक, अनुमान है कि सितंबर में बिटकॉइन को लीगल रूप से अपनाने के बाद से अल सल्वाडोर के पर्यटन बिज़नेस में 30 परसेंट से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है।देश के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने एक अनाउंसमेंट में बताया है कि वर्ष 2021 में देश की GDP में 10.3 परसेंट की बढ़त हुई है। बुकेले के मुताबिक, जनवरी 2022 में देश के एक्सपोर्ट में 13 परसेंट साल-दर-साल ग्रोथ हुई है। 


एक लोकल समाचार एजेंसी से बातचीत में मोरेना वाल्डेज ने बताया कि हमने बिटकॉइन की शुरुआत से पहले और बाद की गतिविधियों की तुलना करने के लिए एक पोल करवाया। पता चला कि नवंबर और दिसंबर में पर्यटन इंडस्ट्री में काफी बढ़ोतरी हुई। उन्‍होंने संकेत दिया पर्यटन में यह बढ़ोतरी 30 परसेंट से भी अधिक पहुंच गई। 


वाल्डेज के मुताबिक, बिटकॉइन को करेंसी का दर्जा देने से अल-सल्‍वाडोर में पर्यटन पर काफी फर्क पड़ा है। यहां अमेरिका से आने वाले पर्यटकों की संख्या में अधिक बढ़ाेतरी हुई है। बिटकॉइन को मुद्रा का दर्जा देने से पहले अधिकतर पर्यटक बॉर्डर के पास वाले देशों से आ रहे थे। वाल्‍डेज का अनुमान है कि अब 60 परसेंट पर्यटक अमेरिका से आ रहे हैं।


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अल साल्वाडोर में इस पर्यटन बूम ने गवर्नमेंट के अनुमानों को भी हरा दिया है। सरकार ने 11 लाख पर्यटकों के आने की उम्‍मीद की थी, जबक‍ि यह आंकड़ा 14 लाख पर्यटकों से आगे निकल गया है। 


राष्‍ट्रपति बुकेले ने एक ट्वीट करके बताया था कि बिटकॉइन को कानूनी रूप से लेने के बाद अल साल्वाडोर ने पहली बार दो डिजिट में GDP ग्रोथ मिली की है। राष्‍ट्रपति बुकुेले क्रिप्‍टो करेंसी के बड़े समर्थको में से एक हैं। कई देशों के चिंता जताने के बाद भी वह अपने देश में बिटकॉइन को तेजी से अपनाने पर जोर दे रहे हैं। बुकेले बता चुके हैं कि देश में बिटकॉइन अपनाने की उम्मीद से ज्यादा है। सरकार के मुताबिक, बीते साल दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने चिवो वॉलेट के शुरू होने के एक महीने के भीतर इसे यूज़ करना शुरू कर दिया था।


अधिक क्रिप्टो समाचारों के लिए क्रिप्टो खबर ऐप डाउनलोड करें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

$80B मार्केट कैप के साथ, तीसरा सबसे बड़े क्रिप्टो tether ने सॉफ्टबैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लंदन स्टॉक एक्सचेंज, अन्य को छोड़ा पीछे।

तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी टीथर, जिसने इस महीने की शुरुआत में $ 80 बिलियन का मार्केट कैप पर किया है, अब वित्तीय सेवाओं की दुनिया के शीर्ष 30 नामों में से एक है। $80.75 बिलियन के मौजूदा मार्केट-कैप के साथ, स्थिर मुद्रा टीथर (यूएसडीटी) 29वीं रैंक वाले यूएस-आधारित वित्तीय सेवा समूह पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेज की तुलना में अधिक मूल्यवान हो गया है, जिसका मूल्य $80.74 बिलियन है, जो कि शीर्ष वैश्विक परिसंपत्तियों में रैंक करने वाली कंपनी मार्केटकैप डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार है। दुनिया में 593 वित्तीय सेवा खिलाड़ियों की सूची में, टीथर के पास सॉफ्टबैंक ($ 72.46 बिलियन), बीएनपी पारिबा ($ 70.29 बिलियन), आईसीआईसीआई बैंक ($ 65.92 बिलियन), मूडीज ($ 61.34 बिलियन),लंदन स्टॉक एक्सचेंज ($ 57.84 बिलियन) जैसी अन्य उल्लेखनीय वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक मार्केट-कैप था। इस सूची में बिटकॉइन $775.60 बिलियन के एम-कैप के साथ शीर्ष पर है, और एथेरियम $341.83 बिलियन के एम-कैप के साथ दूसरे स्थान पर जेपी मॉर्गन चेस के बाद रखा गया था। जबकि डिजिटल मुद्राओं की तुलना भौतिक व्यवसायों से नहीं की जा सकती है ...