सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टाटा कॉइन की एक दिन में जबरदस्त 1200 प्रतिशत बढ़ोतरी !


क्रिप्‍टो करेंसी की दुनिया में कई कॉइंस बड़ा सरप्राइज दे रही हैं। शीबाइनु और डॉज कॉइन की कामयाबी हम देख चुके हैं। अब एक कम्‍युनिटी-बेस्‍ड क्रिप्‍टो करेंसी ने बड़ी छलांग लगाई है। कॉइनमार्किटकैप के आंकड़ों के मुताबिक, डीसेट्रलाइज्‍ड फाइनेंस को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के मकसद के साथ आया ‘टाटा कॉइन' (TATA Coin) बीते 24 घंटों में लगभग 1500% बढ़ गया है। फ‍िलहाल यह कॉइन $0.09515 के आसपास कारोबार कर रहा है, जोकि 1200% ऊपर था। इस कॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन $856,355 है।

न्‍यूजरूम पोस्‍ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा कॉइन का मकसद डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनेंस को पूरी तरह से सिक्‍योर बनाना और मल्‍टीनेशनल कंपनियों और ग्‍लोबल निवेशकों वाले संगठनों को सिक्‍योर भुगतान प्रणाली देना है। इससे ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग सुरक्षित और आसान तरीके से किया जा सकेगा साथ ही लोग अपने असेट्स के मालिक भी बन सकेंगे। 

टाटा कॉइन पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड क्रिप्टोकरेंसी है। यह विश्व की सबसे सेफ ग्‍लोबल डिजिटल करेंसी बनना चाहती है, जिसका उपयोग दुनिया भर में पेमेंट प्रणाली के रूप में किया जाएगा। 

टाटा कॉइन का मेन फीचर, पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड पीयर-टू-पीयर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है। यह सरकार या फाइनेंशल इंस्टिट्यूशन जैसी सेंट्रल अथॉरिटी पर निर्भर नहीं करता। टाटा कॉइन विश्व के लिए अच्छा पैसा लाने का दावा करता है और यूजर्स को कम फीस चुकानी होती है। 

कहा जाता है कि बिनेंस स्मार्ट चेन पर टाटा कॉइन के सिर्फ 9 मिलियन सिक्के बनाए जाएंगे। यह फीचर टाटा इस क्रिप्‍टोकरेंसी को सोने की तरह हार्ड असेट बनाती है। इससे लोगों को लंबे टाइम तक डिजिटल सेक्‍टर में इस करेंसी को स्‍टोर करने का अवसर भी मिलता है। 

टाटा कॉइन के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को ऑडिट किया जाता है। इसकी फंक्‍शनैलिटीज को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह कॉइन सबसे सिक्‍योर डिजिटल करेंसी और डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनेंस बन सके। दावा है कि यह इंटरनैशनल पेमेंट्स को सस्‍ता और तेज बनाएगी। इसे किसी सेंट्रल अथॉरिटी ने जारी नहीं किया है, इसलिए लेन-देन में कई तरह की कठिनाइया आसान हो जाती हैं। इसकी मदद से बैंकों के वेरिफ‍िकेशन के बिना लेन-देन को एक दिन में सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सकता है। दावा है कि भविष्‍य में भी यह कॉइन ऐसे ही काम करता रहेगा और लोगों को सिक्‍योर इन्‍वेस्‍टमेंट के अवसर देगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

$80B मार्केट कैप के साथ, तीसरा सबसे बड़े क्रिप्टो tether ने सॉफ्टबैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लंदन स्टॉक एक्सचेंज, अन्य को छोड़ा पीछे।

तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी टीथर, जिसने इस महीने की शुरुआत में $ 80 बिलियन का मार्केट कैप पर किया है, अब वित्तीय सेवाओं की दुनिया के शीर्ष 30 नामों में से एक है। $80.75 बिलियन के मौजूदा मार्केट-कैप के साथ, स्थिर मुद्रा टीथर (यूएसडीटी) 29वीं रैंक वाले यूएस-आधारित वित्तीय सेवा समूह पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेज की तुलना में अधिक मूल्यवान हो गया है, जिसका मूल्य $80.74 बिलियन है, जो कि शीर्ष वैश्विक परिसंपत्तियों में रैंक करने वाली कंपनी मार्केटकैप डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार है। दुनिया में 593 वित्तीय सेवा खिलाड़ियों की सूची में, टीथर के पास सॉफ्टबैंक ($ 72.46 बिलियन), बीएनपी पारिबा ($ 70.29 बिलियन), आईसीआईसीआई बैंक ($ 65.92 बिलियन), मूडीज ($ 61.34 बिलियन),लंदन स्टॉक एक्सचेंज ($ 57.84 बिलियन) जैसी अन्य उल्लेखनीय वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक मार्केट-कैप था। इस सूची में बिटकॉइन $775.60 बिलियन के एम-कैप के साथ शीर्ष पर है, और एथेरियम $341.83 बिलियन के एम-कैप के साथ दूसरे स्थान पर जेपी मॉर्गन चेस के बाद रखा गया था। जबकि डिजिटल मुद्राओं की तुलना भौतिक व्यवसायों से नहीं की जा सकती है ...