सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ApeCoin में एथेरेयम व्हेल्स की बढ़ रही खरीदारी



प्रसिद्ध Bored  Ape Yacht Club (BAYC) NFT कलेक्शन से जुड़े ApeCoin को क्रिप्टो कॉइन निवेशक पसंद कर रहे हैं। इसमें खासतौर पर बड़े एथेरेयम व्हेल्स बहुत खरीदारी कर रहे हैं। दो बड़े एथेरेयम व्हेल्स ने 6,00,000 एपकॉइन खरीदे हैं जिनकी वैल्यू लगभग 84 लाख डॉलर की है। दूसरे व्हेल्स भी इसकी खरीदारी कर रहे हैं। एथेरेयम व्हलेस की ओर से लगभग 9,00,000  एपकॉइन खरीदे जा चुके हैं।


व्हलेस्टैट्स के अनुसार, सबसे बड़े एथेरेयम व्हेल्स में से एक 'Gimli' ने भी अपने बड़े इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में एपकॉइन को जोड़ा है। इसके पास पहले से लगभग 375 अरब शीबा इनु टोकन हैं। इसने 3,00,000 एपकॉइन खरीदे हैं। इसने दो अलग ट्रांजैक्शंस में यह खरीदारी की है। एपकॉइन को पिछले वीक शुरू किया गया था और इसके बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस टोकन को Bored Ape और  Mutant Ape Yacht Club के NFT होल्डर्स फ्री में क्लेम कर सकते हैं। कॉइनमार्किटकैप के डेटा के मुताबिक इसने शुरुआत में 39.40 डॉलर (लगभग 3,000 रुपये) का उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और पिछले शुक्रवार से यह 10-15 डॉलर के बीच है। 


इसका शुरुआत में प्रयोग Yuga Labs के टाइटल्स के लिए इन-गेम टोकन के तौर पर किया जाएगा और बाद में इसकी बिक्री का इस्तेमाल विभिन्न डिजिटल और फिजिकल प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए होगा। Yuga Labs ने बताया है कि APE की कुल सप्लाई का 62 परसेंट कम्युनिटी को एलोकेट किया जाएगा। प्रत्येक टोकन से एक वोट मिलेगा जिससे इसके होल्डर्स वेंचर्स पर अपनी राय दे सकेंगे। एपकॉइन के लिए Yuga Labs की वेबसाइट के मुताबिक, केवल एक अरब ApeCoin क्रिएट किए जाएंगे और 9.75 परसेंट Yuga Labs के पास रहेंगे। इसके अलावा 14 परसेंट लॉन्च में योगदान देने वालों, 8 परसेंट Yuga Labs के फाउंडर्स को मिलेंगे और 6.25 परसेंट चिंपाजी के संरक्षण के लिए काम करने वाली जेन गुडॉल लिगेसी फाउंडेशन को दान किए जाएंगे।


कुल एलोकेशन का 15 परसेंट Bored Ape और Mutant Ape NFT होल्डर्स को मिलेगा। कुल सप्लाई का 47 परसेंट एप इकोसिस्टम फण्ड के हिस्से के तौर पर सामान्य लोगों को जारी किया जाएगा। युगा लैब्स को एपकॉइन के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों पर ट्रेड होने की उम्मीद है। Bored Ape Yacht Club ने हाल ही में यूक्रेन के ऑफिशियल एथेरेयम वॉलेट में 10 लाख डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) का दान दिया था। 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...