सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाने कौन सा क्रिप्‍टो करेंसी टोकन बन सकता है यूक्रेन की बड़ी ताकत?

 रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ‘Peaceful World' (पीसफुल वर्ल्‍ड) नाम के क्रिप्‍टो टोकन को अपनाने के लिए कमर कस सकता है। ‘पीसफुल वर्ल्‍ड' टोकन को Ethereum ब्‍लॉकचेन पर बनाया गया है। यह टोकन उन लोगों को प्रजेंट किया जा सकता है, जिन्होंने इस युद्धग्रस्त देश को क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए मदद की है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के इस समय में यूक्रेन, बिटकॉइन और इथर के रूप में जुटाए जा रहे फंड का उपयोग कर रहा है। 

Ethereum नेटवर्क एक्सप्लोरर ‘इथरस्कैन' को पता चला है कि 7 अरब पीसफुल वर्ल्‍ड टोकन जिन्‍हें WORLD के रूप में भी जाना जाता है, उन्‍हें यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा बनाए गए ऑफ‍िशियल क्रिप्टो डोनेशन वॉलेट में ट्रांसफर कर किया गया है। डेटा बताता है कि यह ट्रांसफर 2 मार्च को किया गया था। इथरस्कैन के मुताबिक, पीसफुल वर्ल्‍ड के अब तक 859 ट्रांसफर और 325 होल्‍डर की खबर है। यह संख्‍या लगातार बढ़ते ही रही है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि यूक्रेन उन लोगों को रिवॉर्ड देने की योजना बना रहा है, जिन्‍होंने यूक्रेन को क्रिप्‍टो फंड के रूप में मदद की है। माना जा रहा है कि पीसफुल वर्ल्‍ड टोकन ही वो रिवॉर्ड है। हालांकि यूक्रेन की ओर इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

कॉइनडेस्‍क की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के आधिकारिक क्रिप्टो डोनेशन वॉलेट ने लगभग एक मिलियन पीसफुल वर्ल्‍ड टोकन को एक वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया है, जो उन्हें Uniswap (यूनिस्वैप) पर एक लिक्विडिटी पूल को सीड करने के लिए उपयोग करता है। यूनिस्वैप एक डीसेंट्रलाइज्‍ड एक्‍सचेंज है। यह इन्वेस्टर्स को बिना किसी बिचौलिए के क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और बेचने की अनुमति देता है। 

हाल ही में यूक्रेन के उपप्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एक सुविधा देने के लिए यूनिस्वैप की तारीफ भी की थी, जिसने Ether के लिए अन्य क्रिप्टो करेंसी को स्वैप करना और सीधे यूक्रेन को फंड दान करना आसान बना दिया। पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन ने अपने नागरिकों और सैनिकों को सपोर्ट देने की अपील करते हुए क्रिप्टो डोनेशन के रूप में लगभग 265 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हासिल किए हैं। 

एक ओर, जहां यूक्रेन क्रिप्‍टोकरेंसी को स्‍वीकार कर रहा है, वहीं रूस में इसको लेकर कोई ऐसी संभावना नहीं है। रूस में क्रिप्‍टोकरेंसी का जबरदस्त चलन है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रतिबंधों से निपटने के लिए रूस द्वारा क्रिप्टो करेंसी का उपयोग करने का तर्क 'बेबुनियाद' है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

$80B मार्केट कैप के साथ, तीसरा सबसे बड़े क्रिप्टो tether ने सॉफ्टबैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लंदन स्टॉक एक्सचेंज, अन्य को छोड़ा पीछे।

तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी टीथर, जिसने इस महीने की शुरुआत में $ 80 बिलियन का मार्केट कैप पर किया है, अब वित्तीय सेवाओं की दुनिया के शीर्ष 30 नामों में से एक है। $80.75 बिलियन के मौजूदा मार्केट-कैप के साथ, स्थिर मुद्रा टीथर (यूएसडीटी) 29वीं रैंक वाले यूएस-आधारित वित्तीय सेवा समूह पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेज की तुलना में अधिक मूल्यवान हो गया है, जिसका मूल्य $80.74 बिलियन है, जो कि शीर्ष वैश्विक परिसंपत्तियों में रैंक करने वाली कंपनी मार्केटकैप डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार है। दुनिया में 593 वित्तीय सेवा खिलाड़ियों की सूची में, टीथर के पास सॉफ्टबैंक ($ 72.46 बिलियन), बीएनपी पारिबा ($ 70.29 बिलियन), आईसीआईसीआई बैंक ($ 65.92 बिलियन), मूडीज ($ 61.34 बिलियन),लंदन स्टॉक एक्सचेंज ($ 57.84 बिलियन) जैसी अन्य उल्लेखनीय वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक मार्केट-कैप था। इस सूची में बिटकॉइन $775.60 बिलियन के एम-कैप के साथ शीर्ष पर है, और एथेरियम $341.83 बिलियन के एम-कैप के साथ दूसरे स्थान पर जेपी मॉर्गन चेस के बाद रखा गया था। जबकि डिजिटल मुद्राओं की तुलना भौतिक व्यवसायों से नहीं की जा सकती है ...

XRP व्हेल ने 975.1 मिलियन टोकन किये ट्रांसफर

  ब्लॉकचैन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म व्हेल अलर्ट के अनुसार रिपल (XRP) व्हेल ने दो घंटे से भी कम समय में 975.1 मिलियन XRP को भारी मात्रा में ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले सबसे बड़ा transaction 500 मिलियन XRP का रिकॉर्ड किया गया था। जिसकी कीमत 230.36 मिलियन डॉलर थी, जिसे एक अज्ञात वॉलेट से Ripple Escrow वॉलेट में भेजा गया था। दूसरा सबसे बड़ा transaction 300 मिलियन XRP का ट्रांसफर था।जिसकी कीमत 138.56 मिलियन डॉलर थी।जिसे एक नामरहित वॉलेट से Ripple में भेजा गया था। व्हेल अलर्ट के According 500 मिलियन XRP टोकन तुरंत "एस्क्रो" में बंद कर दिए गए थे। एक ऐसी सुविधा जो उपयोगकर्ताओं को सशर्त रिपल एस्क्रो वॉलेट में क्रिप्टो भुगतान करने की अनुमति देती है। इसके अलावा एक अनाम वॉलेट में एस्क्रो में 200 मिलियन XRP टोकन भी सील किए गए थे। हर एक व्हेल अलर्ट जो कुलमिला कर 54.23 मिलियन XRP ,जिसकी कीमत लगभग 25 मिलियन डॉलर थी। उसको भी unknown वॉलेट्स से मेक्सिको स्थित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Bitso को भेजा गया था। डेटा से पता चलता है कि एक व्हेल ने एक अनाम वॉलेट से लक्ज़मबर्ग स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज बिटस्...