सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मार्केट की गिरावट में व्हेल ने खरीदे करोड़ों रुपए के शीबा इनु टोकन!


एक इथेरियम व्हेल ने कथित तौर पर सिंगल ट्रांजेक्शन में पॉपुलर मीम कॉइन शीबा इनु के 442.6 अरब टोकन खरीदने के लिए लगभग 91.6 करोड़ रुपये का निवेश किया है। क्रिप्टोकरेंसी जगत के बड़े व्हेल के ट्रांस्फर पर नज़र रखने वाली एक वेबसाइट ने जानकारी दी है कि इस इथेरियम व्हेल ने शीबा इनु की इस बड़ी खरीद को बाद में एक और अन्य बड़े वॉलेट में ट्रांस्फर किया है। इतनी बड़ी संख्या में शीबा इनु खरीदने वाला यह पहला व्हेल बताया जा रहा है।

इथेरियम व्हेल पर नज़र रखने वाली वेबसाइट व्हेलस्टैट्स बताती है कि शीबा इनु के 11.9 मिलियन डॉलर के 442.6 अरब टोकन खरीदने के बाद फंड को $100 मिलियन से अधिक की संपत्ति पहले से रखने वाले और अन्य वॉलेट में ट्रांस्फर कर दिया गया था। क्रिप्टोग्लोब की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शुक्रवार तक इस वॉलेट में लगभग $47 मिलियन कीमत की शीबा इनु क्रिप्टो करेंसी थी, जिसके बाद इस वॉलेट में सबसे ज्यादा संख्या में उपलब्ध क्रिप्टो में शीबा इनु सबसे ऊपर था।

रिपोर्ट बताती है कि शीबा इनु के बाद, इस वॉलेट में Decentraland का MANA था, जिसकी कीमत $21 मिलियन थी। इसके बाद Fantom (FTM), The Sandbox का SAND और फिर इथेरियम था। इस व्हेल के पास KNC, BAT, CHZ, ENJ, और SUSHI के साथ-साथ कथित तौर पर दर्जनों altcoins भी थे। 

व्हेलस्टैट्स की जानकारी से पता चलता है कि टॉप 100 सबसे बड़े ETH व्हेल ने हाल ही के कुछ दिनों में उन्हें शीबा इनु बैलेंस को 2.216 अरब टोकन तक बढ़ाया है, जो 259% की बढ़ोतरी है।

रिपोर्ट कहती है कि अलग-अलग तरीकों से शीबा इनु को बर्न करने का मकसद रखने वाले व्हेल ट्राजेक्शन पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी एंटरटेनमेंट फर्म बिगर एंटरटेनमेंट के सीईओ स्टीवन कूपर ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया था कि कंपनी शीबा इनु कम्युनिटी को उनके 10% शीबा इनु को बर्न करने में सपोर्ट करना चाहती है।

रिपोर्ट का आगे कहना है कि बिगर एंटरटेनमेंट उन 9 बिजनेस में से एक है, जिन्होंने शीबा इनु को बर्न और क्रिप्टो करेंसी की सर्कुलेशन सप्लाई को कम करने के लिए अपने लाभ के हिस्से का उपयोग करने का काम किया है। वर्तमान समय में, शिबा इनु की शुरुआती सप्लाई का केवल 59% सर्कुलेशन में है, जबकि शिबा इनु के लॉन्च होने के बाद से अभी तक कुल 410.29 ट्रिलियन शीबा इनु को बर्न कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...