सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंडिया में फिर से मुनाफे का सौदा बनेगी क्रिप्टोकरंसी




 क्रिप्टोकरंसीज के लिए पिछले कुछ वर्ष काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। इसके उभार ने कई निवेशकों को रातोंरात मालामाल कर दिया। लेकिन, सरकारी रेगुलेशन की मार पड़ने पर इसमें बहुत मंदी भी आई और कई निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। हालांकि, इन सबके बावजूद अभी भी लोगों में क्रिप्टो का क्रेज खत्म नहीं हुआ। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी ईथर (Ether) को चलाने वाले क्रिप्टो नेटवर्क इथेरियम (Ethereum) का दावा है कि वह अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इससे क्रिप्टो नेटवर्क को चलाने का खर्च कम होगा और निवेशकों को लाभ होगा। अगर ऐसा हुआ, तो यह क्रिप्टोकरंसी की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव हो सकता है।

इथेरियम ने अपने सिस्टम अपग्रेड को मर्ज (Merge) नाम दिया। इससे इथेरियम ब्लॉकचेन ईकोसिस्टम में मौजूद लोगों के लिए कोई टेक्नोलॉजी दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, भारत में ईथर रखने वाले निवेशकों को टैक्स चुकाना पड़ सकता है। इससे उनके वॉलेट में ईथर होल्डिंग्स दो तरह की क्रिप्टोकरंसीज में बंट जाएगी। इसमें डिजिटल कॉइन के अलावा ईथर PoW यानी प्रूफ ऑफ वर्क भी होगी।

कंपनी ने दावा किया है कि इस सॉफ्टवेयर बदलाव से इथेरियम में एनर्जी का प्रयोग 99% तक कम हो जाएगा। मतलब जो काम 100 यूनिट बिजली में होता था, वह अब सिर्फ एक यूनिट में हो जाएगा। आलोचक अक्सर अधिक बिजली की खपत का मुद्दा उठाकर ब्लॉकचेन पर निशाना साधते हैं। इथेरियम का नया दांव उनका भी मुंह बंद कर देगा। ब्लॉकचेन को वैलिडेट करने के लिए अब प्रूफ ऑफ वर्क (PoW) के बजाय प्रूफ ऑफ स्टेक (PoS) सिस्टम अपनाया जाएगा। इसमें क्रिप्टोकरंसी ट्रांजैक्शन भी शामिल है। PoW के मुकाबले PoS में नाममात्र की बिजली खर्च होती है।

अब सवाल उठता है कि PoW और PoS क्या हैं? मोटे तौर ये ऐसे प्रोसेस हैं, जिनके ज़रिए ब्लॉकचेन्स के भीतर ब्लॉक बनाए जाते हैं। साथ ही पुराने ब्लॉक्स को वैलिडेट किया जाता है। PoW के तहत इथेरियम ने जटिल एलगोरिद्म और मैथेमेटिकल प्रॉब्लम्स को सुलझाने के लिए कंप्यूटर के नेटवर्क को decentralized कर दिया। कंप्यूटर के मालिक को माइनर्स कहा जाता है। वे ब्लॉक्स को सॉल्व और वैलिडेट करते हैं। उन्हें नई क्रिप्टोकरंसीज दी जाती है।

PoS सिस्टम के तहत मौजूदा क्रिप्टो होल्डर्स को अपनी होल्डिंग्स को ऊपर उठाने की ज़रूरत होगी, नए ट्रांजेक्शन को वैलिडेट करना होगा और उन्हें क्रिप्टोकरंसी में भुगतान किया जाएगा। PoS सिस्टम में अगर कोई माइनर सिस्टम के साथ कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम क्रिप्टो को वापस ले लेता है। अगर कोई ट्रांजेक्शन को वैलिडेट करने में नाकाम रहता है, तो उसे अपना थोड़ा या पूरा स्टेक गंवाना पड़ सकता है।

कुछ लोगों को लगता है कि मर्ज के बाद PoW खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा है नहीं। इथेरियम पारिस्थितिकी तंत्र की सहमति से आधारित सिस्टम है। PoW माइनर्स ने क्रिप्टो माइनिंग सिस्टम बनाने में अरबों डॉलर का निवेश किया है। इसलिए ईथर क्रिप्टो को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इसमें एक नए PoS सिस्टम का प्रयोग करेगा और दूसरा ईथर PoW सिस्टम पर चलेगा। इस बारे में Tezos India Foundation के प्रेसिडेंट ओम मालवीय का कहना है कि मौजूदा निवेशकों को दोनों करंसी 1:1 के अनुपात में मिलेगी। मार्केट इनमें से हर तरह की क्रिप्टो की कीमत तय करेगा। नए कॉइन की यूटिलिटी इस बात पर निर्भर होगी कि मार्केट से इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

सबसे अहम मसला, क्या ईथर रखने वालों को टैक्स देना होगा? क्रिप्टो टैक्स कंसल्टेंसी कॉइनएक्स (KoinX) के फाउंडर और सीईओ पुनीत अग्रवाल बताते हैं कि इस बात पर चर्चा हो रही है कि सिस्टम अपग्रेडेशन के बाद भी कुछ माइनर्स इथेरियम PoW चेन को समर्थन करना जारी रख सकते हैं। इथेरियम PoS सिस्टम में शिफ्ट करने वालों के पास PoW चेन पर 1:1 के हिसाब से ईथर होल्डिंग होगी। इसे बोनस शेयर की तरह माना जा सकता है। ऐसे में होल्डर्स को नए टोकन पर इनकम टैक्स देना होगा। अगर कोई अपनी पुरानी या नई होल्डिंग बेचता है, तो इस पर कैपिटल गेन्स टैक्स चुकाना पड़ेगा। ऐसे मामले में ईथर PoW के एक्विजिशन की कॉस्ट निल मानी जाएगी और इस हिसाब से टैक्स लगेगा।

इस पूरी प्रक्रिया का ज्यातर क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं पर फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, अभी ज़्यादातर क्रिप्टो एक्सचेंज ने ईथर कॉइन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया रोक रखी है। इसकी वजह वजीरएक्स के VP राजगोपाल मेनन बताते हैं। उनका कहना है, 'मर्ज की प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही है। सॉफ्टवेयर को डीबग कर दिया गया है और फाइनल प्रॉडक्ट तैयार है। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक हमने भी Deposits और Withdrawals रोक दिया है, लेकिन यह क़दम अस्थाई है। जैसे ही सारी चीज़ें सही होंगी, हम भी पहले की तरह काम करने लगेंगे।'

ज्यादातर इंडस्ट्री के जानकार इस बदलाव को अच्छा बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे एनर्जी की बचत के साथ निवेशकों को भी अधिक लाभ होगा। अब इथेरियम एक ट्रेडिशनल फाइनैंशल एसेट की तरह काम करेगा, जो ब्याज़ देते हैं। किसी बॉन्ड या फिर डिपॉजिट सर्टिफिकेट की तरह। इस सूरत में यह हेज फंड्स, एसेट मैनेजर्स और बहुत से अमीरों को भी लुभाएगा, जो अब तक इससे दूरी बनाए हुए थे। नए अपडेट के बाद ट्रांजैक्शन भी कम फीस में तेज़ी से होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला बना देश का पहला होटल

  Novotel Bahrain Al Dana Resort कथित तौर पर पेमेंट के साधन के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला देश का पहला होटल बन गया है।अरब प्रायद्वीप पर स्थित अन्य होटल जिन्होंने पिछले कई महीनों के दौरान डिजिटल संपत्ति को अपनाया, उनमें डब्ल्यू दुबई - द पाम और पलाज़ो वर्साचे दुबई शामिल हैं। **क्रिप्टो की दुनिया में प्रवेश** हाल के कवरेज के अनुसार, नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट ने इजी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी की है ताकि मेहमानों को क्रिप्टोकरंसीज में आवास बिलों का निपटान करने की अनुमति मिल सके। बाइनैंस ऐप के माध्यम से पेशकश को सक्षम करने के लिए होटल अपने आउटलेट्स पर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टर्मिनलों को रखेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन ने इस कदम को मंजूरी दे दी है, जिससे नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट देश में पहला ऐसा पेमेंट विकल्प उपलब्ध है।  महाप्रबंधक अमिद याज्जी ने बताया कि -"टेक्नोलॉजीज के डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए और हमारे मूल्यवान मेहमानों को उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करने की हमारी निरंतर इच्छा, हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि हम बहरीन साम्राज्य और क...