सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंगलूरू के क्रिप्टो-फ्रेंडली चाय वाले ने बताया की कमाई पर कोई मुनाफा नहीं हो रहा है


बंगलूरू में एक चाय वाला इन दिनों सुर्खियों में है।जिसका नाम शुभम सैनी बताया गया है। इस चाय वाले ने क्रिप्‍टो अदायगी के बदले ‘चाय' बेचना शुरू किया है। दुनियाभर के देशों में क्रिप्‍टो पेमेंट का चलन तेज हुआ है, लेकिन भारत जैसे देश में इस स्‍तर पर यह शुरुआत एक नई कोशिश है। 20 साल के शुभम सैनी ने बेंगलूरू के मराठाहल्ली इलाके में अपनी अनूठी क्रिप्टो-फ्रेंडली चाय की दुकान के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। ndtv से बातचीत में सैनी ने माना कि इस समय उन्हें अपनी क्रिप्टो कमाई पर कोई मुनाफा नहीं दिख रहा है।

क्रिप्‍टो को लेकर केंद्र सरकार के सख्‍त रवैये के बाद भारतीयों को सभी क्रिप्टो कमाई और मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्‍स का भुगतान करना पड़ता है। जुलाई महीने से सभी क्रिप्‍टो ट्रांजैक्‍शन पर एक फीसदी टीडीएस काटे जाने का नियम शुरू होने के बाद ट्रेडिंग वॉल्यूम में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय एक्सचेंजों- वजीरएक्स, कॉइनडीसीएक्स, बिटबीएनएस और जेबपे पर औसत दैनिक ट्रांजैक्‍शन का वॉल्‍यूम उस समय लगभग 44 करोड़ रुपये तक गिर गया था। जबकि जून तक यह वॉल्‍यूम लगभग 80 करोड़ रुपये था। 

ndtv से बातचीत में शुभम सैनी कहते हैं कि अगर मैं इस क्रिप्‍टो लेन-देन को भारतीय रुपये में बदल देता हूं, तो मुझे कोई फायदा नहीं दिख रहा है। लेकिन मैं भविष्य में विश्वास करता हूं और लंबे समय और ज्‍यादा मुनाफे के मकसद से इन क्रिप्टो असेट्स को अपने वॉलेट में रखता हूं।

रोचक बात यह है कि वह डॉलर में भी भुगतान स्‍वीकार करता है। उनकी चाय की दुकान की तस्वीरें ट्विटर पर चर्चा बटोर रही हैं। शुभम सैनी ने बताया कि उन्‍हें रोजाना 3 से 4 क्रिप्टो पेमेंट मिल रहे हैं। सैनी ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कई एक्सचेंजों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। बीसीए ड्रॉपआउट सैनी ने साल 2020 के आसपास क्रिप्टो व्यापार शुरू किया था। उनके निवेश पोर्टफोलियो में 1000 फीसदी की वृद्धि हुई थी और वह बढ़कर 30 लाख हो गया था। जबकि मार्केट क्रैश होने के बाद उनका पोर्टफोलियो भी क्रैश हो गया और एक लाख रुपये पर आ पंहुचा है। इसके बाद उन्‍होंने बंगलूरू में 'फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉपआउट' नाम के ‘टी स्टॉल' को खोलने का फैसला किया। इस स्‍टॉल में भारत की रक्षा बल (डिफेंस फोर्सेज) के कर्मियों को फ्री चाय की पेशकश की जाती है। वैसे उनके स्‍टॉल में एक कप चाय की कीमत 20 रुपये है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला बना देश का पहला होटल

  Novotel Bahrain Al Dana Resort कथित तौर पर पेमेंट के साधन के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला देश का पहला होटल बन गया है।अरब प्रायद्वीप पर स्थित अन्य होटल जिन्होंने पिछले कई महीनों के दौरान डिजिटल संपत्ति को अपनाया, उनमें डब्ल्यू दुबई - द पाम और पलाज़ो वर्साचे दुबई शामिल हैं। **क्रिप्टो की दुनिया में प्रवेश** हाल के कवरेज के अनुसार, नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट ने इजी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी की है ताकि मेहमानों को क्रिप्टोकरंसीज में आवास बिलों का निपटान करने की अनुमति मिल सके। बाइनैंस ऐप के माध्यम से पेशकश को सक्षम करने के लिए होटल अपने आउटलेट्स पर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टर्मिनलों को रखेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन ने इस कदम को मंजूरी दे दी है, जिससे नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट देश में पहला ऐसा पेमेंट विकल्प उपलब्ध है।  महाप्रबंधक अमिद याज्जी ने बताया कि -"टेक्नोलॉजीज के डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए और हमारे मूल्यवान मेहमानों को उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करने की हमारी निरंतर इच्छा, हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि हम बहरीन साम्राज्य और क...