सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिटकॉइन से भी होगा Fixed Deposit, मिलेगा 14% का ब्याज, नही भरना होगा टैक्स


 बेंगलुरु बेस्ड क्रिप्टो स्टार्टअप वीट्रेड ने weSave एप लॉन्च किया है। यह एक ऐसी सुविधा, जो उपयोगकर्ताओं को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर एक फिक्स ब्याज देगी। 

कंपनी ने कहा कि उपयोगकर्ता हर साल 14 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। यह ब्याज हर दिन खाते में जमा होगा, इसके अलावा यह ब्याज टीडीएस फ्री होगा और इसमें लॉक-इन टाइम भी नहीं होगा। 

क्रिप्टो स्टार्टअप वीट्रेड ने बताया कि यूजर्स जैसे ही "वीसेव" प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदते हैं, उस दिन से ही उन्हें एवरेज बैलेंस के आधार पर ब्याज मिलना शुरू हो जायेगा। इस ब्याज को यूजर के पोर्टफोलियो में डेली बेसिस पर जमा किया जाता है और कोई लॉक-इन अवधि नहीं होने के कारण उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार अपना निवेश किया हुआ निकाल सकते हैं। 

**यूजर्स को मिलेगा 14 प्रतिशत का फिक्स रिटर्न**

कंपनी ने बताया कि इसके जरिए कमाए गए ब्याज पर कोई टीडीएस लागू नहीं होता है और यूजर्स को टीडीएस शुल्क को कवर करने के लिए बिक्री के पॉइंट पर कैशबैक भी मिलता है। कंपनी ने आगे बताया कि यूजर्स शुरु में पहले दो महीनों के लिए 14 प्रतिशत और बाद में 12 प्रतिशत के फिक्स रिटर्न का लाभ ले सकते हैं। 

**पैसा सुरक्षित रहेगा** 

WeTrade के फाउंडर और सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा कि, “नया WeSave फीचर प्लेटफॉर्म के लिए एक निश्चित ही अलग है। यह अपनी तरह का पहला प्लेटफॉर्म है, जो यूजर को उनके क्रिप्टो निवेश पर ब्याज प्राप्त करने का अवसर देता है। हमारा प्रयास हमेशा अच्छा रिटर्न और इंडस्ट्री को पहले उपहार प्रदान करना है। कंपनी का कहना है कि वीसेव में ग्राहक की संपत्ति को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बनाए रखते हैं। 

**इसी वर्ष शुरू हुई है कंपनी**

WeTrade की स्थापना इसी वर्ष (2022) में प्रशांत कुमार द्वारा की गई थी, जो एक टेक्नोलॉजी दिग्गज हुआ करते थे, जिन्होंने फ्लिपकार्ट होलसेल के लिए इंजीनियरिंग का नेतृत्व किया था। कंपनी ने फ्लिपकार्ट के पूर्व सीटीओ Ravi Garikipati को अपने निदेशक मंडल में नियुक्त किया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

$80B मार्केट कैप के साथ, तीसरा सबसे बड़े क्रिप्टो tether ने सॉफ्टबैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लंदन स्टॉक एक्सचेंज, अन्य को छोड़ा पीछे।

तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी टीथर, जिसने इस महीने की शुरुआत में $ 80 बिलियन का मार्केट कैप पर किया है, अब वित्तीय सेवाओं की दुनिया के शीर्ष 30 नामों में से एक है। $80.75 बिलियन के मौजूदा मार्केट-कैप के साथ, स्थिर मुद्रा टीथर (यूएसडीटी) 29वीं रैंक वाले यूएस-आधारित वित्तीय सेवा समूह पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेज की तुलना में अधिक मूल्यवान हो गया है, जिसका मूल्य $80.74 बिलियन है, जो कि शीर्ष वैश्विक परिसंपत्तियों में रैंक करने वाली कंपनी मार्केटकैप डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार है। दुनिया में 593 वित्तीय सेवा खिलाड़ियों की सूची में, टीथर के पास सॉफ्टबैंक ($ 72.46 बिलियन), बीएनपी पारिबा ($ 70.29 बिलियन), आईसीआईसीआई बैंक ($ 65.92 बिलियन), मूडीज ($ 61.34 बिलियन),लंदन स्टॉक एक्सचेंज ($ 57.84 बिलियन) जैसी अन्य उल्लेखनीय वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक मार्केट-कैप था। इस सूची में बिटकॉइन $775.60 बिलियन के एम-कैप के साथ शीर्ष पर है, और एथेरियम $341.83 बिलियन के एम-कैप के साथ दूसरे स्थान पर जेपी मॉर्गन चेस के बाद रखा गया था। जबकि डिजिटल मुद्राओं की तुलना भौतिक व्यवसायों से नहीं की जा सकती है ...