सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bitcoin, Ether सहित क्रिप्टो मार्केट ने की जबरदस्त वापसी। जाने


रूस का उक्रैन अटैक करने के बाद बीते चौबीस घंटों में वैश्विक क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट हुई, मगर अब पिक्चर बदलती नजर आ रही है और सारे क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में बढ़त दिखाई दे रही है। कई इन्वेस्टर का मानना है कि आने वाले समय में मार्केट में फिर से गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन अभी की बात करें, तो दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ने वापस 10.18 परसेंट की बढ़त देखी है। हालांकि, कल तक बिटकॉइन की वैल्यू 7 परसेंट की गिरावट देखी गई थी। खबर लिखते समय तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत 31 लाख रुपये थी।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की वैल्यू बीते 24 घंटों में 11.14 परसेंट की बढ़त के साथ 29 लाख रुपये थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत में यह 4.9 परसेंट की गिरावट है।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरेयम ने भी यूक्रेन पर हमले के बाद गिरावट दर्ज की थी, लेकिन बीते 24 घंटों में तेज वापसी करने में सफल रहा। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत लगभग 221784 रुपये थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह प्रति टोकन $2,819.54 पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

सभी पॉपुलर डिज़िटल टोकन आज प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं। Avalanche, Terra, Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana सभी प्रॉफिट में हैं।

मीम क्रिप्टो कॉइन Shiba Inu और Dogecoin दोनों बीते 24 घंटों में बढ़े हैं। जहां एक ओर 24 घंटे में 5.62 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद वर्तमान में DOGE लगभग 10 रुपये में ट्रेड हो रहा है। वहीं, बीते 24 घंटों में 5.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ SHIB की वैल्यू लगभग 0.0019 है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...