सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12 साल का ये बच्‍चा है क्रिप्‍टोकरेंसी का एक्‍सपर्ट, मार्केट में इसके ट्रेड हुए 38 करोड़ रुपये


इन दिनों दुनियाभर में क्रिप्‍टो करेंसी का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक इस वर्चुअल करेंसी में पैसा इंवेस्‍ट किया जा रहा है. क्रिप्‍टो करेंसी का मार्किट लगातार बढ़त बनाए हुए है. इससे जुड़े लोगों को इसके जरिये पैसा कमाने का नया जरिया मिला है. इस बीच आज हम बताते हैं 12 वर्ष के एक ऐसे बच्‍चे के बारे में, जो क्रिप्‍टो करेंसी का बेताज बादशाह है. वह इस छोटी सी आयु में क्रिप्‍टो करेंसी में पूरी सूझ-बूझ के साथ इंवेस्‍ट कर रहा है. इसका नाम बेंयामिन अहमद (Benyamin Ahmed) है. इस समय क्रिप्‍टो करेंसी के बाजार में उसके लगभग 38 करोड़ रुपये ट्रेड हो चुके हैं.

12 साल के बेंयामिन अहमद ने पिछले वर्ष भी अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. तब उसने नॉन फंजिबल टोकन के रूप में अपने इमोजी कलेक्‍शन को बेचा था. इनके जरिये बेंयामिन ने कुल 2 करोड़ 93 लाख 38 हजार 798 रुपये कमाए थे. ऐसे में उसे उसकी आयु के सामान्‍य बच्‍चों से अलग कहा जा रहा था. बेंयामिन अहमद की कहानी भी बहुत ही दिलचस्‍प है.

जब बेंयामिन अहमद सिर्फ 5 वर्ष का था, तब से ही उसने कोडिंग करना शुरू कर दिया था. उस समय उसने अपना वियर्ड वेल्‍स नामक पिक्‍सलेटेड आर्ट-वर्क तैयार किया था. उसका करियर को नई राह देने वाले इस आर्ट-वर्क से पहले बेंयामिन ने माइन-क्राफ्ट से प्रेरित डिजिटल आर्ट कलेक्‍शन भी तैयार किया था. इसमें 40 रंगीन पिक्‍सल वाले अवतार थे. इनका नाम माइन-क्राफ्ट यी हा (Minecraft Yee Haa) रखा गया था.

अब इसके कुछ महीने में ही बेंयामिन पूरी तरह से क्रिप्‍टो-करेंसी का एक्‍सपर्ट बन गया है. इस समय उसकी ओर से इंवेस्‍ट की गई क्रिप्‍टो-करेंसी की कीमत लगभग 38 करोड़ रुपये है. उसने क्रिप्‍टो-करेंसी में 38 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. उसका रंगीन वेल्‍स का कलेक्‍शन पिछले वर्ष बनाने के कुछ घंटे बाद ही बिक गया था. इसके लिए उसे 7 करोड़ 55 लाख 68 हजार से अधिक रुपये मिले थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में बेंयामिन अहमद के पास कोई बैंक अकाउंट भी नहीं था. लेकिन हां उसके पास क्रिप्‍टो-करेंसी का वॉलेट था. इतनी ज्यादा कमाई करने और दौलत जुटाने के बावजूद वह अभी तक इससे एक भी पैसाा नहीं निकाला. इस समय उसकी कुल दौलत इथीरियम नामक क्रिप्‍टो-करेंसी में है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...