सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद बदल जाएगा क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य, जानें इस पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं


नई दिल्ली:
 रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते क्रिप्टोकरेंसी काफी सुर्खियों में ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को दूर करने के लिए रूस देश क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग कर सकता है. इसके साथ ही कुछ ऐसी और खबरें भी सामने आईं कि क्रिप्टोकरेंसी के रूप में यूक्रेन देश को युद्ध के टाइम पर मिल रहा है. यूक्रेन को अब तक $108 मिलियन से ज्यादा का डोनेशन मिल चुका है. ऐसे में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य कितना बदल सकता है, आइए समझते है इसके बारे में.

क्रिप्टोकरेंसी की रेस में सम्मलित हैं कई लोग

अंग्रेजी मैगजीन आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क्रिप्टो एक्सचेंज, यूनोकॉइन के CEO सात्विक विश्वनाथ का कहना है कि 'कॉरपोरेट लेवल पर लोग पहले से ही इन दोनों देशों में क्रिप्टोकरेंसी में सम्मलित होने की दौड़ में शामिल हो रहे हैं. इसका कारण उनकी अर्थव्यवस्थाओं में अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले फिएट मुद्रा का मूल्यह्रास (Depreciation) होना है. क्रिप्टोस वहां मूल्य के भंडार की तरह काम कर रहे हैं.'

'क्रिप्टोकरेंसी को नियंत्रित करने की जरूरत'

फिर सवाल यह है कि क्या विश्व को आखिरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेन-देन और निवेश के वैध रूप में स्वीकार करना होगा? अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने बुधवार को एक बैठक में कहा कि 'रूस-यूक्रेन युद्ध ने क्रिप्टोकरेंसी को नियंत्रित करने की जरूरत बताया है.' उन्होंने कहा कि 'यूक्रेन-रूस संघर्ष ने क्रिप्टोकरेंसी के साथ साथ डिजिटल फाइनेंस पर कार्रवाई की जरूरत को बताया है. उन्होंने कहा कि 'हमारे पास ये बढ़ता हुआ बिजनेस है जिसके कई भाग हैं, और उस तरह के नियामक ढांचे की जगह नहीं है, जिसकी जरूरत है.' 

यूक्रेनी सरकार क्रिप्टोकरेंसी में कर रही है डोनेशन की मांग

कुछ क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट का मानना ​​है कि रूस-यूक्रेन युद्ध क्रिप्टोकरेंसी की कहानी में बदलाव ला सकता है और वे अब की तुलना में ज्यादा स्वीकार्य हो सकते हैं. क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट अजीत खुराना कहते हैं कि 'तथ्य यह है कि यूक्रेनी सरकार भी क्रिप्टोकरेंसी में योगदान की मांग कर रही है, जो ब्लॉकचैन-आधारित धन के प्रयोग को मान्य करता है.'

भविष्य में क्रिप्टोकरेंसी का बढ़ सकता है महत्व

एक ब्लॉकचैन लॉ फर्म क्रिप्टो लीगल के वकील और संस्थापक पुरुषोत्तम आनंद का कहना है कि अगर रूस देश वास्तव में हाल के प्रतिबंधों के प्रभाव से बचने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग करना शुरू कर देता है, तो हम विश्व में इसके बढ़ते प्रभाव को देख सकते हैं. खासतौर पर  अमेरिका और यूरोप, क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में सख्त नियमों के साथ आगे आ रहे हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि यह भी संभव है कि क्रिप्टोकरेंसी को ऐसी जगहों में एक बड़ा स्थान मिल सकता है. क्रिप्टो एक ऑप्शनल पेमेंट सिस्टम के रूप में उभरेगा.

भारत के नजरिए से क्रिप्टोकरेंसी का महत्व

भारत भविष्य में क्रिप्टोकरेंसी को कैसे देखता है, यह सरकार के रुख पर निर्भर हो सकता है, जो अभी के लिए सावधान है. हाल ही के समय में, सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर बाहर कर लगाया है. पुरुषोत्तम आनंद कहते हैं कि 'अगर रूस वास्तव में बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग करके आर्थिक प्रतिबंधों के प्रभाव से बचने या कम करने में सक्षम है, तो आरबीआई भारत में क्रिप्टोकरेंसी की ओर रुख बढ़ा सकता है. इंडियन गवर्नमेंट भी क्रिप्टोकरेंसी बिल के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है, हालांकि उस दिशा में अभी तक कोई भी ठोस काम नहीं हुआ है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...