सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ether निवेशकों की होने वाली है चांदी! क्रिप्टोकरेंसी में आउटफ्लो दे रहा बडे़ उछाल के संकेत


एथेरेयम ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल टोकन ईथर को लेकर पिछले दिनों में बड़ी हलचल देखने को मिली है, जो इशारा यह हो सकता है कि इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत में बड़ा उछाल देखा जा सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज्स में से बड़ी ज्यादा मात्रा में ईथेरियम को विड्रा किया गया है। एक नई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि इस सप्ताह क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज्स में 50 करोड़ ईथर टोकनों को विड्रा किया गया है। इस आउटफ्लो से यह साफ जाहिर होता है कि निवेशक क्रिप्टो करेंसी को होल्ड करना चाहते हैं जो दूसरे रूप में इसकी बढ़ती कीमतों का संकेत माना जाता है। 

क्रिप्टो करेंसी मार्केट रिसर्च फर्म IntoTheBlock ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पोस्ट में जो जानकारी शेयर की है, वो बताती है कि बीते मंगलवार को क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज्स में से 1 लाख 80 हजार ईथर को विड्रा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर 2021 के बाद यह किसी भी एक्सचेंज में से अब तक का सबसे बड़ा विड्रॉल है। अक्टूबर 2021 के जिस आउटफ्लो का कंपनी ने रेफरेंस दिया है, वह ईथर की कीमतों में 15 % की बढ़त से 10 दिन पहले हुआ था। 

इसका अर्थ यह निकलता है कि अब वर्ष मार्च 2022 में हुआ आउटफ्लो पिछले साल अक्टूबर 2021 के आउटफ्लो से भी बड़ा है और इसी के चलते यह ईथर की कीमतों में 15 % से भी अधिक की वृद्धि लेकर आ सकता है। रिसर्च फर्म के आंकडे़ कहते हैं कि ईथर में ये बढ़त अभी से नजर भी आने लगी है। 15 मार्च 2022 को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी की कीमत $2,590 (लगभग 1,96,701 रुपये) थी। उसके बाद से इसकी कीमत में लगातार बढ़त ही देखी जा रही है। 18 मार्च 2022 को इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ग्लोबल एक्सचेंज्स पर $2,814 (लगभग 2,13,713 रुपये) थी। इसकी पिछले 4 दिनों की परफॉर्मेंस रिसर्च फर्म के पूर्वानुमान पर मुहर लगाती दिखती है। खबर लिखने के समय तक ईथर का ग्लोबल प्राइस $2,973 (लगभग 2,25,789 रुपये) पर था। पिछले 5 दिनों के ये आंकडे़ साफ संकेत देते हैं कि ईथर की कीमतों में अगले कुछ दिनों में लगातार बढ़त देखी जा सकती है इसलिए निवेशक तेजी से एक्सचेंज्स में से इथेरियम को विड्रा कर रहे हैं ताकि टोकन को होल्ड किया जा सके। 

IntoTheBlock की रिपोर्ट को एक अन्य रिपोर्ट भी सपोर्ट करती नजर आती है। ब्लॉकचेन डेटा प्लेटफॉर्म Chainalysis की मानें तो मंगलवार के दिन ही एक्सचेंज्स में से 3 लाख 52 हजार 317 इथेरियम वि़ड्रा किए गए थे। चेनालिसिस ने बीते 6 महीनों में इस क्रिप्टो करेंसी में इतना बड़ा आउटफ्लो दर्ज नहीं किया है। फर्म मानती है कि इतना बड़ा आउटफ्लो जाहिर तौर पर इस क्रिप्टो करेंसी में एक बड़े उछाल का संकेत है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में लगभग सभी क्रिप्टो करेंसी में उछाल दिख रहा है। बिटकॉइन की कीमत में भी अब तक 8 % की बढ़त हो चुकी है। इस क्रिप्टो करेंसी में भी आउटफ्लो लगातार बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला बना देश का पहला होटल

  Novotel Bahrain Al Dana Resort कथित तौर पर पेमेंट के साधन के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला देश का पहला होटल बन गया है।अरब प्रायद्वीप पर स्थित अन्य होटल जिन्होंने पिछले कई महीनों के दौरान डिजिटल संपत्ति को अपनाया, उनमें डब्ल्यू दुबई - द पाम और पलाज़ो वर्साचे दुबई शामिल हैं। **क्रिप्टो की दुनिया में प्रवेश** हाल के कवरेज के अनुसार, नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट ने इजी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी की है ताकि मेहमानों को क्रिप्टोकरंसीज में आवास बिलों का निपटान करने की अनुमति मिल सके। बाइनैंस ऐप के माध्यम से पेशकश को सक्षम करने के लिए होटल अपने आउटलेट्स पर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टर्मिनलों को रखेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन ने इस कदम को मंजूरी दे दी है, जिससे नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट देश में पहला ऐसा पेमेंट विकल्प उपलब्ध है।  महाप्रबंधक अमिद याज्जी ने बताया कि -"टेक्नोलॉजीज के डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए और हमारे मूल्यवान मेहमानों को उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करने की हमारी निरंतर इच्छा, हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि हम बहरीन साम्राज्य और क...