सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शीबा इनु की ट्रेडिंग बढ़ाने के लिए फ्री SHIB टोकन देगा बिनान्स


क्रिप्टो एक्सचेंज बिनान्स अपने प्लेटफॉर्म पर मीम बेस्ड क्रिप्टोकरंसी शीबा इनु की ट्रेडिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले नए यूजर्स को $80,000 (लगभग 61 लाख रुपये) के शीबा इनु टोकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। कुल 1,000 Tether टोकन्स की ट्रेडिंग कर चुके एक्सचेंज के मौजूदा यूजर्स को भी $20,000  (लगभग 15 लाख रुपये) के शीबा इनु टोकन दिए जाएंगे।

बिनान्स ने अपनी साइट पर यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के यूजर्स को इन टोकन्स को प्राप्त करने के लिए अपनी नो युअर कस्टमर (KYC) जानकारी को पूरा करना होगा। फ्री शीबा इनु टोकन्स को विड्रॉ करने के लिए यूजर्स को सेल्स और परचेज सहित 50 Tether (USDT) की माइनिंग ट्रेडिंग वॉल्यूम तक पहुंचने की आवश्यकता होगी। शीबा इनु को एक अज्ञात क्रिएटर रयोशी ने लगभग 2 साल पहले बनाया था। इसे डोगेकोईन को बर्बाद करने वाले टोकन के तौर पर जारी किया गया था। शीबा इनु की ट्रेडिंग बढ़ाने की कोशिश का बड़ा कारण हाल के दिनों में इसकी कीमत में गिरावट है।

फ्री शीबा इनु टोकन केवल उन्हीं यूजर्स को दिए जाएंगे जो बिनान्स के स्क्रीनिंग प्रिक्रिया को पार करेंगे। इस बारे में एक्सचेंज ने कहा है, "बिनान्स के पास ऐसे ट्रेड्स को अयोग्य ठहराने का अधिकार है जो अवैध बल्क एकाउंट्स से किए गए हैं।" फ्री टोकन्स के लिए रजिस्ट्रेशन 21 मार्च 2022 को समाप्त होगा। 

कॉइनमार्किटकैप के मुताबिक, शीबा इनु टोकन की मौजूदा कीमत $0.00002428 (लगभग 0.0019 रुपये) है। इसका मार्केट कैप $13,333,084,438 (लगभग 1,02,134 करोड़ रुपये) है। शीबा इनु टोकन रखने वाले वॉलेट्स की संख्या लगभग 11,97,988 है। हाल ही में शीबा इनु ने मेटावर्स में उतरने की घोषणा की थी। इसमें Shiberse के लिए 99,000 प्लॉट जारी करने की योजना है। Shiberse पर प्लॉट की कीमत उसकी लोकेशन के मुताबिक तय की जाएगी, जिसमें पार्क के आसपास के प्लॉट महंगे होंगे। पहले बैच के पूरी तरह से बिक जाने के बाद बाकी प्लॉट को धीरे-धीरे से बेचा जाएगा। इन सभी बचे प्लॉट को खरीदने का मौका सभी को दिया जाएगा। सभी प्लॉट बिडिंग सिस्टम के जरिए बेचे जाएंगे और डिवेलपर्स का कहना है कि प्रोजेक्ट की रिलीज की तारीख के साथ ही बिडिंग सिस्टम की जानकारी दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...