सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्रिप्टो सेगमेंट में ईथर मर्ज हो सकता है अगली बड़ी हलचल


ईथर की ब्लॉकचेन एथेरेयम के जून में होने वाले अपग्रेड "Merge" में देरी होने से निवेशक निराश हैं। इस अपग्रेड से ईथर की माइनिंग में बिजली की खपत काफी कम होने और इसकी ट्रांजैक्शन तेज होने और लागत घटने की उम्मीद है। इस साल ईथर में आई तेजी के पीछे भी यह एक बड़ा कारण था।

डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंशियल डेटा प्लेटफॉर्म मासा फाइनेंस( Masa Finance) के संस्थापक और सीईओ ब्रेंडन प्लेफोर्ड ने बताया, "इस अपग्रेड में देरी हो रही है। यह बहुत जटिल है और यह पक्का नहीं है कि इससे ट्रांजैक्शन की रफ्तार बढ़ने और लागत कम होने का वादा पूरा होगा या नहीं।" एथेरेयम के मुख्य डिवेलपर टीम बैंको के जून में अपग्रेड को टाले जाने की इनफार्मेशन देने के बाद पिछले माह इसके वैल्यू में 13 परसेंट की गिरावट आई थी। उन्होंने बताया था कि यह जून में नहीं होगा और इसके कुछ माह बाद होने की संभावना है। 

ईथर का मार्केट पूंजीकरण लगभग 363 अरब डॉलर का है, जो बिटकॉइन की मार्केट कीमत का आधे से भी कम है। क्रिप्टो मार्केट में इन दोनों क्रिप्टोकरेंसीज की हिस्सेदारी लगभग 60 परसेंट की है। हालांकि, बिटकॉइन में डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस से जुड़ी एक्टिविटीज में कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए प्रयोग होने की कोई वास्तविक क्षमता नहीं है। इस कारण से बहुत से निवेशकों का मानना है कि इस मार्केट में बड़ा बदलाव हो सकता है। एथेरेयम को Merge के सफल होने से काफी फायदा मिल सकता है। जेनेसिस ट्रेडिंग में मार्केट इनसाइट्स की प्रमुख नोएले अचेसोन ने कहा, "हम Merge से पहले  एथेरेयम में दिलचस्पी को बढ़ता देख रहे हैं। हालांकि, यह नहीं पता कि अपग्रेड कब होगा।" उन्होंने बताया कि इससे संकेत मिल रहा है कि एथेरेयम की वैल्यू कम है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। 

बिटकॉइन और ईथर दोनों की माइनिंग प्रूफ-ऑफ-वर्क के प्रयोग से होती है जिसमें हजारों माइनर्स या नेटवर्क नोड्स मैथमैटिक्स की जटिल पजल्स को सॉल्व करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस प्रक्रिया में बिजली की काफी खर्च होती है और इससे प्रदूषण बढ़ता है। इसकी तुलना में प्रूफ-ऑफ-स्टेक तरीके से माइनिंग करने से बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। एथेरेयम के इस तरीके को शुरू करने से इसकी प्रति सेकेंड ट्रांजैक्शंस कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। इससे यह सोलाना और कार्दानो जैसे ऑल्टकॉइंस को टक्कर दे सकेगा जो इनवेस्टिंग,, ट्रेडिंग और NFT के लिए प्रूफ-ऑफ-स्टेक का आंशिक या पूरी तरह प्रयोग करते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...

बिटकॉइन खरीदने वाले आधे से ज्यादा इनवेस्टर्स को हुआ नुकसान

 मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन खरीदने वाले चार में से तीन लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के इकोनॉमिस्ट्स की ओर से पिछले सात वर्षों में लगभग 95 देशों के क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स के डेटा की स्टडी से मिली है।  इस स्टडी में बताया गया है कि बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने वाले लगभग तीन चौथाई लोगों को नुकसान होने का अनुमान है। इस अवधि में बिटकॉइन की कीमत लगभग 250 डॉलर से बढ़कर पिछले साल नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर के हाई स्तर पर पहुंचा था। ऐप्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने और बेचने वाले लोगों की संख्या इस अवधि में 1.19 लाख से बढ़कर लगभग 3.25 करोड़ पर पहुंच गई। स्टडी करने वाले शोधकर्ताओं ने लिखा है, "हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी इसके रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ने से जुड़ी है।"  स्टडी में कहा गया है कि प्राइसेज के बढ़ने पर रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से बिटकॉइन में खरीदारी की जा रही थी, जबकि इसके व्हेल्स जैसे बड़े होल्डर्स बिकवाली कर प्रॉफिट कमा रहे थे। इसके अलावा स्टडी में पा...

नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला बना देश का पहला होटल

  Novotel Bahrain Al Dana Resort कथित तौर पर पेमेंट के साधन के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाला देश का पहला होटल बन गया है।अरब प्रायद्वीप पर स्थित अन्य होटल जिन्होंने पिछले कई महीनों के दौरान डिजिटल संपत्ति को अपनाया, उनमें डब्ल्यू दुबई - द पाम और पलाज़ो वर्साचे दुबई शामिल हैं। **क्रिप्टो की दुनिया में प्रवेश** हाल के कवरेज के अनुसार, नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट ने इजी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी की है ताकि मेहमानों को क्रिप्टोकरंसीज में आवास बिलों का निपटान करने की अनुमति मिल सके। बाइनैंस ऐप के माध्यम से पेशकश को सक्षम करने के लिए होटल अपने आउटलेट्स पर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टर्मिनलों को रखेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन ने इस कदम को मंजूरी दे दी है, जिससे नोवोटेल बहरीन अल दाना रिज़ॉर्ट देश में पहला ऐसा पेमेंट विकल्प उपलब्ध है।  महाप्रबंधक अमिद याज्जी ने बताया कि -"टेक्नोलॉजीज के डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए और हमारे मूल्यवान मेहमानों को उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करने की हमारी निरंतर इच्छा, हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि हम बहरीन साम्राज्य और क...