सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Carlyle के को-फाउंडर अरबपति डेविड रूबेंस्टीन ने किया अपने क्रिप्टो निवेश का खुलासा

अमेरिका स्थित एक ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टमेंट कंपनी Carlyle के को-फाउंडर डेविड रूबेंस्टीन (David Rubenstein) ने अपने क्रिप्टो निवेश का खुलासा किया है। डेविड एक अरबपति बिजनेसमैन हैं और इससे पहले एक सरकारी अधिकारी और वकील रह चुके हैं। डेविड ने कहा है कि उन्होंने भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया हुआ है, लेकिन सरकार द्वारा इस सेक्टर पर इतना ज्यादा विनियमन थोंपना सही नहीं है। 

CNBC को दिए एक इंटरव्यू में डेविड ने कहा कि भले ही मार्केट अभी बहुत अधिक मंदी झेल रही है, लेकिन फिर भी वो इसके भविष्य को लेकर उम्मीद हैं। क्योंकि युवा पीढ़ी नए और ताजा विचारों के साथ इस पर बहुत मेहनत कर रही है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद से क्रिप्टो मार्केट बियर ट्रेंड में चल रही है। यह गिरावट 2022 के सुरु से ही जारी है। डिजिटल टोकनों के अब तक के उच्चतम स्तर से तुलना करें तो बिटकॉइन और इस जैसे अन्य पॉपुलर टोकनों में भयंकर मंदी का दौर चल रहा है और यह दौर अभी समाप्त होता नहीं दिख रहा है। 

अधिकतर डिजिटल सम्पति में लगातार नुकसान जारी है क्योंकि मार्केट पर बिकवाली दबाव अभी भी बहुत अधिक है। इस बीच, डेविड ने कहा है कि वह क्रिप्टोकरेंसी में ही रुचि रखने के साथ -साथ इससे जुड़े हुए बिजनेस आदि में भी भाग लेना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह ब्लॉकचेन संबंधित निवेशों और क्रिप्टो से जुड़ी चीजों के साथ जुड़े हुए हैं। 

Carlyle ग्रुप एक ग्लोबल निवेश फर्म है जिसके पास 376 खरब डॉलर का एसेट मैनेजमेंट है। फर्म के फाउंडर डेविड रूबेंस्टीन ने क्रिप्टो इंडस्ट्री के समर्थन में आने के लिए FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन फ्राइड की भी तारीफ की। रूबेंस्टीन का कहना है कि सरकार मार्केट में छाए मौजूदा डर को देखते हुए इस सेक्टर को रेगुलेट करेगी, ऐसी उम्मीद करनी चाहिए। पिछले कुछ समय से दुनिया के कई देशों ने क्रिप्टो सेक्टर के लिए पॉजिटिव कदम उठाए हैं जिससे क्रिप्टो के विकास को बढ़ावा मिल सके। इसका एक ताजा उदाहरण जापान में देखने को मिला है जहां पर क्रिप्टोकरेंसी और इसके निवेशकों के लिए टैक्स फायदों की घोषणा की गई है। 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिप्टो बाजार में ये ट्रेंड असामान्य मंदी का संकेत देता है: जाने क्या मतलब है

 वित्तीय बाजारों में कम जोखिम वाले ट्रेंड के तेजी से बढ़ने के साथ, टेक्निकल और ऑन-चेन सिग्नल यहां और वहां दिखाई देते हैं, यह इशारा कर हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में क्रिप्टो उधोग के लिए अच्छी और बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं। यहां ब्लूमबर्ग ने बताया है की इस संकेत को बाजार में गिरावट का मुख्य संकेत माना जा सकता है। स्थिर मुद्रा पूंजीकरण(stable coin capitalization) आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मीट्रिक है जो किसी कॉइन के एक वर्ग में आने और जाने  वाले पैसे की कुल मात्रा को ट्रैक करता है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह वर्तमान में लगभग 180 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 38 अरब डॉलर था। स्टेबल कॉइन के कैपिटल में लॉन्ग टर्म वृद्धि बाजार पर किसी भी असामान्य या नकारात्मक गतिविधि का संकेत नहीं दे रही है, लेकिन स्टेबल कॉइन के कैपिटल में शार्ट टर्म वृद्धि बाजार में मूलभूत मुद्दों को दर्शाता है क्योंकि अधिकतर व्यापारी और निवेशक अपने फंड को बिटकॉइन और altcoin जैसी जोखिम भरी संपत्तियों को खरीदने की बजाय स्टेबल कॉइन जैसे Tether(USDT), Dai (DAI), Binance USD, TrueUSD(TUSD), USD Co...

क्रिप्टो उद्योग के हंगामे के बावजूद भारत ने कड़े क्रिप्टो कर कानून पारित किए

संसद द्वारा शुक्रवार को एक विवादास्पद कर प्रस्ताव पारित करने के बाद, देश के क्रिप्टो उद्योग में उन लोगों के बीच हंगामे और निराशा के बाद, भारतीय केवल एक सप्ताह में क्रिप्टो लेनदेन पर 30% के पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना शुरू कर देंगे। पूंजीगत लाभ कर के अलावा, क्रिप्टो खरीदने या बेचने वाले भारतीयों को स्रोत (टीडीएस) पर 1% कर का भुगतान करना होगा, साथ ही क्रिप्टो उपहारों पर करों का भुगतान करना होगा, जिसमें नुकसान के लिए कटौती करने की कोई क्षमता नहीं होगी। क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि टीडीएस 1 जुलाई से शुरू होगा सरकार ने क्या कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव पेश किया और संसद के निचले सदन में इसका संचालन किया। जबकि उच्च सदन सुझाव दे सकता है लेकिन भारत में वित्त कानून में इसकी भूमिका न्यूनतम है। संसद के निचले सदन के 20 से अधिक सदस्यों ने बिल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, बिल में क्रिप्टो को परिभाषित करने में स्पष्टता की कमी की आलोचना करते हुए, संसद के कई सदस्यों ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स  "क्रिप्टो उद्योग को समाप्त कर देंगे।" सीतारमण ने जवाब दिया कि "क...

ब्रेकिंग:रूस में क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने की संभावना:रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों मुताबिक रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को करेंसी के रूप में मान्यता देने वाला दूसरा देश बन सकता है क्योंकि सरकार और देश के केंद्रीय बैंक ने डिजिटल संपत्ति को रेगुलेट करने के तरीके पर एक समझौता किया है। "सरकार और बैंक ऑफ रूस रूस में क्रिप्टोकरेंसी के प्रयोग को लेकर समझौते पर राजी हुए हैं  18 फरवरी से पहले, वे रूसी संघ में क्रिप्टोकोर्रेंसी के प्रयोग पर एक ड्राफ्ट कानून तैयार करेंगे, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को मुद्राओं के एनालॉग के रूप में मान्यता दी जाती है, न कि डिजिटल वित्तीय संपत्ति के रूप में, ”रूसी अखबार कोमर्सेंट ने ट्विटर पर कहा और एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की।  रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन केवल बैंकिंग प्रणाली या लाइसेंस प्राप्त बिचौलियों के माध्यम से पूर्ण पहचान के साथ ही संभव होगा। यह विकास रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के हफ्तों बाद आया है। जनवरी में प्रस्तावित प्रतिबंध, क्रिप्टोक्यूरेंसी ट्रेडिंग, खनन और उपयोग पर रोक लगा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यदि कानून लागू होता तो रूस में के...